Xiaomi के ये तीन नए स्मार्टफोन भारत में कल होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत-फीचर्स। Xiaomi भारत में शुक्रवार दोपहर को एक मेगा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है. यहां कंपनी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ एक या दो नही बल्कि तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी इस इवेंट मे 75 इंच QLED TV भी लांच करेगी। Mi 11 ultra 2021 का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। वहीं Mi 11X और Mi 11x pro कंपनी के दो अफोर्डेबल प्रीमियम फोन होंगे। Mi 11x मुकाबला one plus 9R से और Mi 11x pro का मुकाबला One plus 9 से हो सकता है। वहीं Mi 11 Ultra का मुकाबला One plus 9 pro और Samsung Galaxy S21 Ultra से होगा। Xiaomi Mi 11 Ultra फोन को सुपरफोन कहा जा रहा है। क्योंकि कंपनी इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 888 प्रोसेसर के साथ Dual डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग कुछ अनोखे फीचर्स होंगे साथ ही काफी बड़ा कैमरा सेंसर भी होगा। Mi 11 ultra को चीन मे 67000 रूपये की कीमत पर लांच किया गया है। लेकिन Xiaomi की कोशिश रहेगी One plus 9 pro को टक्कर देने की ऐसे में भारत में इसकी कीमत 70000 के आस पास हो सकती है...